Monday, October 19th, 2026

पं.विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला शुक्ला का निधन

रायपुर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल की पत्नी श्रीमती सरला देवी शुक्ला का 90 वर्ष की आयु में आज दिल्ली में निधन हो गया। अंतिम संस्कार दोपहर 2.30 बजे लोधी स्टेट मुक्तिधाम दिल्ली में होगा। निधन की खबर पाकर पूरे छत्तीसगढ़ के शुक्ल समर्थकों में शोक व्याप्त हैं,इसलिए कि विद्या भैया की तरह वे भी काफी सहज व सरल व्यवहार के बीच अपनी ममता बिखेरती रही हैं। कुछ लोगों को तो वे बराबर परिवार के सदस्य के रूप में नाम से बुलाती थी और भैया के न रहने के बाद भी दूरभाष पर कुशल क्षेम पूछती रहीं।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी श्रीमती सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। श्रीमती सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

#पं.विद्याचरण

Source : Agency

पाठको की राय